Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महिला दिवस: बेहद बोल्ड हैं महिलाओं पर बनी ये 5 फिल्में, हॉट सीन की वजह से लग चुका है बैन!

Published

on

Loading

मुंबई। 8 मार्च यानि आज पूरी दुनिया इंटरनेशनल वीमेंस डे मना रही है। भारत में भी महिलाओं का यह खास दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

महिला दिवस के मौके पर आज हम आपको उन पांच फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके बोल्ड कंटेंट की वजह से पूरे भारत में खलबली मच गई थी। बोल्ड कंटेंट के कारण कई फिल्मों को बैन तक कर दिया गया। आईए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में…

शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। यह भारत की सबसे हार्ड हिटिंग और विवादित फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी दलित लड़की फूलन देवी पर आधारित है जो उच्च वर्ग के लोगों द्वारा गैंगरेप होने के बाद बैंडिट क्वीन बन जाती है। अपने बोल्ड कंटेंट होने की वजह से फिल्म को काफी समय तक बैन रहना पड़ा था।

अनफ्रीडम मॉर्डन डे थ्रिलर है जो लेस्बियन रिश्तों पर आधारित है। इस फिल्म में इस्लामिक आतंकवाद का भी बैकड्रॉप है। विवादित सब्जेक्ट के चलते यह फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो पाई है। फिल्म में लीड कास्ट के बीच लवमेकिंग सीन्स को दिखाया गया है।

विवादित फिल्मों की कड़ी में वॉटर का नाम भी शुमार किया जाता है। इस फिल्म को डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने लिखा था और इस फिल्म में समाज से निष्कासित की गई महिलाओं और नारी द्वेष जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बात की गई है।

फिल्म कामासूत्र को भी सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था। फिल्म पर अश्लीलता परोसे जाने के आरोपों के बाद भारत में इस पर पाबंदी लगा दी गई थी। 16वीं शताब्दी में चार प्रेमियों की दास्तां कहती इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा लेकिन सेंसर बोर्ड ने उस दौर में भारतीय समाज को देखते हुए इस पर प्रतिबंध लगाना बेहतर समझा था।

दीपा मेहता को भारत की सबसे प्रतिष्ठित निर्देशकों के तौर पर शुमार किया जाता है। उन्होंने फायर से क्रिटिक्स का समर्थन हासिल किया था लेकिन ये फिल्म सेंसर बोर्ड के गले नहीं उतर पाई और समलैंगिक रिश्तों पर आधारित इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था।

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending