Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव से पहले ये बड़ा काम करने जा रही है बीजेपी, जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने मेनिफेस्टो को अंतिम रूप देने से पहले मतदाताओं से सुझाव लेने का फैसला किया है। इसके तहत देश भर के लगभग 10 करोड़ परिवारों से उनके सुझाव लिए जाएंगे साथ ही ‘नए भारत’ के प्रति उनकी उम्मीदों के बारे में पूछा जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अशोका होटल में ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान की शुरूआत की गई।

शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह भारत की चुनावी प्रक्रिया के इतिहास में एक अनूठा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा जनता तक पहुंचेगी और 10 करोड़ परिवारों से संपर्क कर उनके सुझाव मांगेगी।”

उन्होंने कहा कि महीने भर चलने वाले इस अभियान के जरिए ‘नए भारत’ के प्रति मतदाताओं की उम्मीदों को जानने की कोशिश की जाएगी।

शाह ने कहा कि 300 से अधिक वाहन पूरे देश में घूम-घूमकर 4,000 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से उनकी राय मांगेगे। व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से भी सुझाव मांगे जाएंगे।

शाह ने कहा कि घोषणापत्र को पहले हल्के में लिया जाता था और अब भाजपा उस धारणा को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य घोषणापत्र को तैयार करने की प्रक्रिया का लोकतंत्रीकरण करना है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत में ऐसा कोई अभियान कभी नहीं चलाया गया है। उन्होंने 12 क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की है जहां पार्टी घोषणापत्र तैयार करते समय अपना ध्यान केंद्रित करेगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending