Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पीएम मोदी ने लोगों के खाते में भेजे 25-25 हजार रुपए, बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों के खाते में अचानक 25-25 हजार रुपए आ गए जिसकी वजह से बैंकों के बाहर लंबी कतारे लग गईं। हैरानी वाली बात यह है कि कुछ अकाउंट में पैसे दो ट्रांसफर हुए।

आपको बता दें कि जितने भी लोगों को पैसे मिले हैं उनके खातों में 10 हजार या 25 हजार की रकम आई है। यह पैसे केवल यूको, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक के खातों में ही आए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, खातों में पैसे कहां से आए हैं इस बात का जवाब बैंक कर्मचारियों के पास भी नहीं है। लोगों के बैंक खातों में पैसे NEFT के जरिए आए हैं ऐसे में केतुग्राम के विधायक शेख शाहनवाज ने तंज कसते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने कहा था की पैसे आएंगे हो सकता है ये वही पैसे हो’। ऐसे में कुछ गांव वाले इस बात को सच मान गए हैं कि उनके अकाउंट में पैसा सरकार ने डाला है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending