Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इन 4 जगहों के अलावा क्यों और कहीं नहीं मनाया जा सकता कुंभ, वजह है हैरान कर देने वाली!

Published

on

Loading

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 जनवरी यानि मकर संक्रांति के दिन आस्था के सबसे बड़े मेले कुंभ की शुरुआत हो गई। हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि इस कुंभ में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं साथ ही मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

इस महापर्व के शुरू होते ही साधु संतो ने संगम तट पर शाही स्नान शुरू कर दिया है। अर्धकुंभ हर 6 साल पर और महाकुंभ 12 साल पर मनाया जाता है लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह पता होगा कि केवल 4 जगहों पर ही कुंभ का आयोजन क्यों किया जाता है।

शास्त्रों के अनुसार चार विशेष स्थान हैं जहां कुंभ मेले का आयोजन होता है। नासिक में गोदावरी नदी के तट पर, उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर, हरिद्वार और प्रयाग में गंगा नदी के तट पर, लेकिन कई लोगों के मन में एक सवाल हमेशा रहता है कि इन्हीं चार जगहों पर कुंभ का आयोजन क्यों होता है।

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो हम आपके लिए जवाब ढ़ूंढ लाए हैं। इस पर्व का संबंध समुद्र मंथन के दौरान अंत में निकले अमृत कलश से जुड़ा है।

देवता-असुर जब अमृत कलश को एक दूसरे से छीन रह थे तब उसकी कुछ बूंदें धरती की तीन नदियों में गिरी थीं। जहां जब ये बूंदें गिरी थी उस स्थान पर तब कुंभ का आयोजन होता है। ये तीन नदियां गंगा, गोदावरी और क्षिप्रा हैं। यही वजह है कि कुंभ केवल इन चार जगहों पर ही मनाया जाता है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending