Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

इस बॉलीवुड एक्टर पर भारी पड़ा धोनी की नकल करना, हुआ कुछ ऐसा हाल, देखें Video

Published

on

Loading

इन दिनों सोशल मीडिया पर क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वाीडियो में सुशांत धोनी को कॉपी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कॉपी करने के चक्कर में उनके पसीने छूट रहे हैं। इस वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की ज़िंदगी पर बनी फिल्म ‘एस एस धोनी- द अनटोल्ट स्टोरी’ का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसमें एक बार फिर से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं।

इस वीडियो में धोनी और सुशांत एक साथ दिख रहे हैं। सुशांत धोनी की नकल करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जो भी चीज धोनी कर रहे हैं वो ही सुशांत सिंह राजपूत भी कर रहे हैं।

वीडियो के शुरू होते ही धोनी और सुशांत ट्रेडमिल पर दौड़ते दिख रहे हैं, सुशांत पहले थक जाते हैं। उसके बाद धोनी दूध पीने लगते हैं। यह देखकर सुशांत सिंह राजपूत भी दूध पीने लगते हैं, लेकिन उनसे दूध पीया नहीं जाता है। यद देखकर धोनी हंसने लग जाते हैं।

आगे क्या हुआ आप भी देखिए इस वीडियो में –

खेल-कूद

आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला

Published

on

Loading

कोलकाता। आईपीएल के 42वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। 7 मैचों में 5 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है और वह यहां जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी संभावनाएं बढ़ाना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर इस सीजन अब तक सिर्फ 2 मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स टूर्नामेंट में अपनी वापसी की कोशिशें करेगी।

मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, उम्मीद यही है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हेड टू हेड में भी कोलकाता का पलड़ा पंजाब पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। 21 में कोलकाता और 11 में पंजाब को जीत मिली।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

Continue Reading

Trending