Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख

Published

on

Loading

मुंबई| देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांस सेंसेक्स सुबह लगभग 9.23 बजे 45.81 अंकों की गिरावट के साथ 28,000.85 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 21.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,368.10 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.98 अंकों की गिरावट के साथ 28,018.68 पर खुला।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,378.40 पर खुला।

By daniel scocco do you want to paper writings share your favorite writing tip with our readers

नेशनल

सस्पेंस खत्म, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे।

राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे रायबरेली के लिए नामांकन करेंगे। इस क्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली से रायबरेली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के नामांकन के समय सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि हम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी और हम चाहते थे कि हम सबके नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अमेठी-रायबरेली के गांव को वे(राहुल गांधी) जानते हैं। रायबरेली एक परंपरागत सीट है जहां हमेशा विकास का कार्य हुआ है, अमेठी में भी वही हाल है। मैं राहुल गांधी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। इसका जबरदस्त असर आने वाले पांचों चरणों के चुनाव पर पड़ने वाला है।

Continue Reading

Trending