Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू-कश्मीर : 6 महीने से लगा था राज्यपाल शासन, 22 सालों बाद लागू हुआ राष्ट्रपति शासन

Published

on

Loading

19 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन के छह महीने पूरे हो जाने के बाद अब राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। देर रात इस बात का एलान किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश वाली रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने के बाद ये फैसला किया गया।’

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर में 22 साल बाद राष्ट्रपति शासन लागू हो रहा है। इससे पहले साल जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन 1990 से अक्टूबर 1996 तक रहा था।

जानकारी के मुताबिक – विधानसभा में 25 सदस्यों वाली बीजेपी द्वारा समर्थन वापसी के बाद जून में महबूबा मुफ्ती सरकार अल्पमत में आने के बाद गिर गई थी। उसके बाद राज्य राजनीतिक संकट में फंस गया था। जिसके बाद राज्यपाल शासन लगा दिया गया था। जिसकी अवधि 19 दिसंबर को पूरी हो रही थी।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending