Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अयोध्या मुद्दे पर बन चुकीं हैं ये 5 फिल्में, आखिरी वाली रिलीज के पहले हो गई थी लीक

Published

on

Loading

बीते 6 दिसंबर को अयोध्या के बाबरी मुद्दे की 26वीं बरसी थी। 6 दिसंबर साल 1992 को विवादित ढांचा कारसेवकों द्वारा गिरा दिया गया था। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई इलाकों में दंगे जैसी स्थिति बन गई थी। 1992 के बाद कई सांप्रदायिक दंगे देखने को भी मिले। वहीं फिल्म निर्देशकों-निर्माताओं ने बाबरी मस्जिद की घटना को फिल्मों के जरिए भी दिखाने की कोशिश की। तो आइए जानते उन्हीं फिल्मों के बारे में जो उस दौर को केंद्रित कर बड़े पर्दे पर फिल्माई गयी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बॉम्बे – यह फिल्म साल 1995 में आई थी। फिल्म बॉम्बे साल 1992 में हुए बाबरी मुद्दे के बाद जगह-जगह हुए दंगों पर आधारित फिल्म है। ये तेलुगु भाषी फिल्म है। इस फिल्म में अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला लिड रोल में थे। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

नसीम – यह फिल्म साल 1995 में आई थी। यह फिल्म भी अयोध्या के विवादित मुद्दे पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन शाहिद अख्तर मिर्जा ने किया था। फिल्म की कहानी एक छोटी बच्ची और उनके दादा पर आधारित है। इस फिल्म को कई अवार्ड मिले हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सेक्रेड गेम्स – यह वेब सीरीज इसी साल स्टीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस वेब सीरीज का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। सेक्रेड गेम्स में भी अयोध्या मुद्दे का जिक्र किया गया है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गेम ऑफ अयोध्या – इस फिल्म का निर्देशन सुनील सिंह ने किया था। यह फिल्म पिछले साल आई थी, लेकिन इसको रिलीज से पहले ही बैन कर दिया गया। बताया जाता है कि इस फिल्म में अयोध्या मुद्दे से जुड़े सभी राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बहुत अच्छे से प्रदर्शित किया गया था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मोहल्ला अस्सी – हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म मोहल्ला अस्सी में भी बाबरी मुद्दे जैसे विषय को दिखाया गया हैै। यह फिल्म भले ही अयोध्या मुद्दे पर आधारित न हो, लेकिन फिल्म की कहानी में इस घटना का अहम रोल है। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending