Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यूपी सरकार ने जारी की 2019 की छुट्टियों की लिस्ट, जानिए कब-कब है Holiday

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश सरकार ने आने वाले साल 2019 में छुट्टियों का एलान कर दिया हैं। यूपी राज्यपाल राम नाईक ने 2019 के सार्वजनिक अवकाशों जैसे – पर्व/त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरुषों की जन्म तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसमें साफ कहा गया है कि दी गई अवकाशों की सूची ही आधिकारिक अवकाश माने जाएंगे।

यूपी सरकार द्वारा संबंधित शासन के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यदि किसी दिन कोई पर्व, राष्ट्रीय पर्व या महापुरुष की जन्मतिथि एक साथ घटती है तो ऐसी स्थिति में महापुरुष की जयंती के लिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किया जाएगा।

वर्ष 2019 में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट –

जनवरी-
1 जनवरी 2019 – नववर्ष
13 जनवरी 2019 – गुरु गोविंद सिंह जयंती
15 जनवरी 2019 – मकर संक्रांति
24 जनवरी 2019 – जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस
26 जनवरी 2019 – गणतंत्र दिवस

फरवरी-
10 फरवरी 2018 – बसंत पंचमी
19 फरवरी 2018 – गुरू रविदास जयंती
19 फरवरी 2018 – शिवाजी जयंती

मार्च-
4 मार्च -महाशिवरात्रि
20 मार्च 2018 – होलिका दहन
21 मार्च 2018 – होली/ हजरत अली जयंती
22 मार्च 2019 – होली

अप्रैल-
5 अप्रैल 2019 – महर्षि कश्यप जयंती
6 अप्रैल 2019 – चेटीचंड
13 अप्रैल 2019 – रामनवमीं
14 अप्रेल 2019 – डां भीमराव अम्बेडकर जयंती
17 अप्रैल 2019 – चंद्रशेखर जयंती
19 अप्रैल 2019 – गुड फ्राइडे
20 अप्रैल 2019 – ईस्टर सैटरडे
21 अप्रैल 2019 – शबे बारात
22 अप्रैल 2019 – ईस्टर मंडे

मई-
7 मई 2019 – परशुराम जयन्ती
9 मई 2019 – लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती
31 मई 2019 – जमात-उल-विदा/रमजान

जून-

5 जून 2019 – ईद-उल-फित्र
6 जून 2019 – ईद-उल-फितर

अगस्त-
12 अगस्त, 2019 – बकरीद
13 अगस्त, 2019 – बकरीद
15 अगस्त 2019 – स्वतंत्रता दिवस/रक्षा बंधन
23 अगस्त 2019 – जन्माष्ठमी

सितंबर-
10 सितंबर 2019 – मोहर्रम
11 सितंबर 2019 – मोहर्रम
12 सितंबर 2019 – अनन्त चतुर्दशी
17 सितंबर 2019 – विश्वकर्मा पूजा
27 सितंबर 2019 – महाराज अग्रसेन जयंती

अक्टूबर-
2 अक्टूबर 2019 – महात्मा गांधी जयंती
6 अक्टूबर 2019 – दशहरा (महाअष्टमी)
7 अक्टूबर 2019 – दशहरा (महानवमी)
8 अक्टूबर 2019 – दशहरा (विजयदशमी)
13 अक्टूबर 2019 – महर्षि बाल्मीकि जयंती
19 अक्टूबर 2019 – चेहल्लुम
26 अक्टूबर 2019 – नरक चतुर्थी
27 अक्टूबर 2019 – दीपावली
28 अक्टूबर 2019 – गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबबर 2019 – भाई-दूज
31 अक्टूबर 2019 – सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती

नवम्बर-
2 नवम्बर 2019 – छठ पूजा
10 नवम्बर 2019 – बारावफात
12 नवंबर 2019 – गुरू नानक जयंती
16 नवंबर 2019 – वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
24 नवंबर 2019 – गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस

दिसम्बर-
23 दिसम्बर 2019 – चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस
24 दिसम्बर 2019 – क्रिसमस ईव
25 दिसंबर 2018 – क्रिसमस

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending