Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने मुरादाबाद में युवा संसद कार्यक्रम में की शिरकत

Published

on

Loading

कल मंलगवार को भाजयुमो उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी युवा संसद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे एवं इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उदघाटन किया। साथ में एक राष्ट्र एक भारत विषय पर चर्चा भी की।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

कार्यक्रम का प्रथम सत्र भारत के अवसर एवं चुनौतियों विषय पर केंद्रित रहा जिसमें मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के हित में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। तथा युवाओ के लिए कई तरह की योजनाओं को भी चलाया है तथा युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर उसकी नीतियों को घर घर तक पहुचाने का कार्य किया है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

उद्बोधन के बाद उन्होंने युवाओं से सीधा प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रण दिया। युवाओं ने अपने सवाल तथा सुझाव में श्री सुभाष यदुवंश जी से सीधे वार्तालाप भी की। युवा संसद कार्यक्रम का दूसरा सत्र ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर केंद्रित रहा जिसकी प्रस्तावना के साथ राजू कालरा क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के द्वारा शुरुआत की गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह ने कहा कि ‘भारत 65 प्रतिशत युवा आबादी का देश है तथा यह युवा पीढ़ी अगर अपने मन से देशहित में अपना योगदान देगी तो भारत को पुनः विश्व गुरु बनने से कोई रोक नही पायेगा।’

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

वहीं, युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने यह जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का विषय एक राष्ट्र एक चुनौती है। जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम चैत्र की युवा संसद पंचायत भवन मुरादाबाद में कार्यान्वित है। प्रथम सत्र भारत का विकास और चुनौतियां विषय पर मुख्य उद्बोधन सुभाष यदुवंश का रहा एवं उद्वोधन उपरंन्त युवाओ से सीधा संवाद प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा किया गया उसके उपरांत क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय ने युवाओ को देशहित में भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया और सत्र के समापन की घोषणा की।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending