Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मार्केट में आया डोनाल्ड ट्रंप टॉयलेट ब्रश, आते ही हो गया out of stock

Published

on

Loading

इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर सुखियों में हैं, लेकिन इस बार ट्रंप दरअसल अलग ही अंदाज में खबरों में बने हुए है। आपको बता दें कि एक बंदे की क्रिएटिविटी ने राष्ट्रपति ट्रंप के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। 19 नवंबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड टॉयलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर एक शख्स के द्वारा बनाया गया डोनाल्ड ट्रंप टॉयलेट ब्रश ऑनलाइन खरीदारी की दुनिया में छाया हुआ है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ऑनलाइन मार्केट में इस टॉयलेट ब्रश की कीमत 23.50 यूएस डॉलर है। इंडियन करंसी के हिसाब से रेट 1600 रुपए के आसपास बैठता है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, यह एक हैंडमेड प्रोडक्ट है, जो न्यूजीलैंड का है। एक ऑनलाइन वेबसाइट पर इसे बेचा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक बने सारे ब्रश बिक चुके हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस ब्रश को आकर्षक बनाने के लिए इसपर ट्रंप का चेहरा और नीले सूट को लाल टाई के साथ पहनाया गया। वहीं ट्रंप के बालों की स्टाइल को चेंज कर दिया गया है। हालांकि इसकी बुकिंग 15 नवंबर रात 8 बजे से ही बंद हो गई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending