Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के महज एक दिन बाद दीपिका के ससुर ने कही चौंका देने वाली बात, कहा-दीवानी हो गई…

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों ने इटली के लेक कोमो में दो बार शादी की।

पहली शादी कोंकणी रीति-रिवाज से हुई वहीं दूसरी शादी सिंधी रिवाज के साथ हुई। शादी के बाद इस नए जोड़े ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

दोनों की तरफ से दो तस्वीरें शेयर की जिसमें दोनों अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों 16 नवंबर तक इटली में रुक सकते हैं।

खबर है कि भारत लौटने के बाद दोनों 21 नवंबर को रिशेप्शन पार्टी देंगे। दीपिका और रणवीर की शादी के महज एक दिन बाद रणवीर के पिता का बयान आया है।

शादी के बाद रणवीर के पिता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह दीवानी भावनानी हो गई। गौरतलब है कि उनके पिता का यह बयान दोनों के गाने ‘मस्तानी दीवानी हो गई’ से मिलता जुलता है। उनके इस बयान के बाद से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर के पिता का सेंस ऑफ ह्यूमर कितना अच्छा है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending