Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार के मंत्री पर फूटा ‘#me too बम’, पीड़िता ने कहा-होटल के बिस्तर पर…

Published

on

एम जे अकबर

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड में फूटे #me too बम’ के बाद से अब राजनीति जगत में भी इसका प्रभाव दिखना शुरु हो गया है। बॉलीवुड की कई हस्तियों के यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद से अब मोदी सरकार के विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। अकबर पर चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

एम जे अकबर

सबसे पहले इस क्रम में जर्नलिस्ट प्रिया रमानी ने पिछले साल मैग्ज़ीन के लिए एक स्टोरी में बिना उनका नाम लिए उस गलत व्यवहार के बारे में लिखा था। लेकिन अब ट्वीट के ज़रिए प्रिया ने अकबर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

अपने आर्टिकल में रमानी ने लिखा था कि ‘अकबर फोन पर अश्लील बातें करने, मैसेज करने, भद्दे कॉम्प्लीमेंट्स देने और न को न समझने में माहिर हैं।’  कैसे चुटकी काटना है, मारना है, रगड़ना और पकड़कर हमला करना है।’ बोलने की आपको वह कीमत चुकानी पड़ती है जिसे अदा करने के लिए शायद बहुत सी महिलाएं तैयार नहीं होतीं।’

वह विस्तार में लिखती हैं कि कैसे अकबर ने उन्हें असहज महसूस कराया था। उन्होंने कहा कि 43 साल के अकबर ने 23 वर्ष की उम्र में उन्हें दक्षिण मुंबई के अपने आलीशान होटल में नौकरी के इंटरव्यू के लिए उन्हें बुलाया था। रमानी ने आरोप लगाया कि होटल की लॉबी में मिलने के बजाय अकबर ने रमानी को अपने कमरे में मिलने के लिए बुलाया और उन्हें ड्रिंक ऑफर की।

हालांकि, उन्होंने मना कर दिया फिर भी अकबर ने वोदका पीकर उनके लिए पुराने गाने गाए और रमानी से करीब बैठने के लिए कहा। रमानी के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद एक और महिला पत्रकार शुमा राहा ने भी अकबर पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। शुमा ने बताया कि 1995 में अकबर जब एशियन ऐज के संपादक थे तब उन्होंने कोलकाता के ताज बंगाल होटल के कमरे में उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया।

महिला ने बताया कि अकबर ने उनके साथ कुछ भी नहीं किया किया लेकिन इंटरव्यू के बाद बिस्तर पर बैठकर शराब ऑफर करना उन्हें बहुत असहज लगा जिसके बाद महिला ने जॉब को ठुकरा दिया।

आपको बता दें कि अकबर इन दिनों नाइजीरिया के दौरे पर हैं। महिलाओं द्वारा लगाए गए इन आरोप के बाद अकबर की अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending