Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गांधी की स्वदेशी अवधारणा पर अमल जरूरी : त्रिपाठी

Published

on

Loading

लखनऊ/बरेली| गृह प्रदेश पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि देश के समग्र विकास के लिए महात्मा गांधी की स्वदेशी अवधारणा को समझने और उस पर अमल करने की आज सख्त जरूरत है। त्रिपाठी ने बरेली कालेज में प्रबुद्ध नागरिक मंच की ओर से आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया, जिसका विषय था ‘राष्ट्र के बहुआयामी विकास व वैश्विक प्रतिस्पर्धा में प्रबुद्ध जन की भूमिका’।

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे त्रिपाठी ने कहा कि स्वदेशी की अवधारणा से ही अमेरिका, जापान और चीन ने तरक्की की और आज ये मुल्क विकसित देशों की कतार में हैं।

उन्होंने कहा, “भारत में स्वदेशी जागरण मंच ने इसे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सभी के सहयोग से ही इसे अंजाम दिया जा सकता है।”

त्रिपाठी ने विकास के लिए बेरोजगारी दूर करने को भी जरूरी बताया और पुराने कानूनों में भी वक्त के हिसाब से संशोधन पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending