Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

क्रू मेंबर्स की भूल से बिगड़ी यात्रियों की तबीयत, अचानक कान-नाक से निकलने लगा खून

Published

on

Loading

मुंबई से जयपुर के लिए रवाना हुए जेट एयरवेज के विमान में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गुरुवार सुबह जा रही फ्लाइट में 30 यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा। दरअसल, क्रू मेंबर केबिन प्रेशर मेंटेन करने वाले स्विच को दबाना भूल गए थे, जिसके चलते फ्लाइट के ऊंचाई पर पहुंचने से लोगों को हवा की कमी महसूस हुई।

देखते ही देखते कुछ लोगों के नाक और कान से ब्लीडिंग होने लगी, और कुछ लोगों का सिर दर्द होने लगा। आनन-फानन में फ्लाइट को वापस मुंबई एयरपोर्ट में उतारा गया। सभी यात्रियों का मुंबई एयरपोर्ट में इलाज चल रहा है।

बता दें कि जेट एयरवेज़ का B737 की 9W 697 फ्लाइट मुंबई से जयपुर के लिए रवाना हो रही थी। जिस दौरान केबिन क्रू वो स्विच ही ऑन करना भूल गया, जिससे ऑक्सीज़न मेंटेन नहीं हो पाया। हादसे के बाद DGCA ने क्रू-मेंबर्स को रोस्टर से हटा दिया है। साथ ही दो पायलटों को भी हटा दिया गया है।

उसी फ्लाइट में इस डरावने पल को महसूस करने वाले सवार यात्री दर्शक हथी ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि कैसे सभी ऑक्सीजन मास्क पहने हुए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending