Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

PHOTOS : ‘सुई धागा’ के रिलीज से पहले दिखा अनुष्का शर्मा का ट्रेड‍िशनल लुक

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में बिजी हैं। बुधवार को अनुष्का शर्मा को 34वें प्रियदर्शिनी अकादमी ग्लोबल अवॉर्ड्स में ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड’ से नवाजा गया। इस दौरान अनुष्का को ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

अनुष्का ने ग्रीन और गोल्डन कलर साड़ी पहन रखी है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ गले में जूलरी पहनी है और एक हाथ में चूड़िया पहनी हुई है। उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल था।

अनुष्का का ये ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुष्का की साड़ी को किसी डिजाइनर ने नहीं लोकल कारीगरों ने बनाया था।

आपको बता दें, अनुष्का ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड’ लेने पहुंची थी। इंड्रस्टी में पूरे 10 साल होने के मौके पर आयोजित किए गए ग्लोबल अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने अनुष्का को इस सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर पर अनुष्का ने स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई गई हरे और सुनहरे रंग की साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें अभी हाल ही में अनुष्का को ‘स्किल इंडिया’ का ऐंबैसडर भी बनाया गया है।

अनुष्का के इस लुक को देखने के बाद दिल्ली में हुई उनकी रिसेप्शन का लुक भी याद आ रहा है। इस दौरान अनुष्का ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी।

अनुष्का की आने वाली फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ भारत के उद्यमियों और प्रतिभाशाली कार्यबल की कहानी है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending