Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2018 : विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दिन आप सुन उनके 5 भजन!

Published

on

Loading

गणेश चतुर्थी के दिन सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस बार गणेश चतुर्थी 13 सितंबर को है। भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बड़ी धूम-धाम से भगवान गणेश की पूजा और प्रतिमा की स्थापना की जाती है।

लोग भगवान गणेश की पूजा अर्चना तो करते ही हैं साथ ही उनकी महिमा का गुणगान करने वाले गीत भी खूब सुनते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन कौन सा गाना घर में चलाएं तो आपको हम दे रहे हैं एक प्लेलिस्ट।

  1. जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति… भगवान गणेश की आरती

  1. अनुराधा पौडवाल की आवाज़ में सुनिए गणेश मंत्र

  1. गणनायकाय गणदेवताय गणाध्यक्षाय धीमहि, गुणशरीराय गुणमण्डिताय गुणेशानाय धीमहि…. शंकर महादेवन की आवाज़ में सुनें

 

  1. अगर आप अमिताभ बच्चन की आवाज़ में गणेश आरती सुनना चाहते हैं तो ये वीडियो आपके लिए

अगर आपका गणपति की धुन में डांस करने का मन है तो अग्नीपथ के ‘देवा श्री गणेशा देवा’ गाने को प्ले कर सकते हैं                                                                                                                                                                                                                                                                    https://www.youtube.com/watch?v=RYqJ5w-GrfM

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending