Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

रेस्त्रां में खाने के बाद शख्स का सड़ा हाथ, होटल जाने से पहले 10 बार सोचेंगे आप!

Published

on

रेस्त्रां

Loading

नई दिल्ली। जब भी कोई खुशी की खबर हो या किसी का जन्मदिन, इंसान अक्सर पार्टी सेलिब्रेट करने रेस्त्रां पहुंच जाता है। रेस्त्रां में पार्टी सेलिब्रेट करने का यह ट्रेंड भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। लेकिन अगर रेस्त्रां के खाने से जान पर बन आए तो कया कहिएगा? जी हां आपने सही सुना, आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप किसी भी रेस्त्रां जाने से पहले एक बार जरुर सोचेंगे।

रेस्त्रां

दक्षिण कोरिया के एक शख्स की जान पर तब बन आई जब उसने रेस्त्रां में सुशी (मछली और चवल से बनी डिश) खा ली। वापस घर आने के बाद उसे महसूस हुआ कि उसके हाथ की चमड़ी सड़ रही है। 12  घंटे के अंदर उसकी हथेली पर बड़ा सा फोड़ा हो गया।

रेस्त्रां

सख्स की हथेली के दूसरे तरफ की स्किन भी धीरे-धीरे सड़ने लगी थी। दर्द असहनीय होने पर जब उसने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि ऐसा मांस खाने वाले बैक्टेरिया विब्रियो की वजह से हुआ है। डॉक्टर ने फौरन उसके घाव से पस निकाला। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

वह शख्स पहले से ही डॉयबिटिक था। जिसकी वजह से वह डायलिसिस पर था। एंटीबॉयोटिक दिए जाने के बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। आपको बता दें कि मधुमेह की समस्या से पीड़ित लोगों के घाव को ठीक होने में लंबा समय लग जाता है।

कई बार यह घाव ठीक भी नहीं होता। यही उस शख्स के साथ भी हुआ। घाव ठीक न होने की वजह से मजबूरन,71 वर्षीय इस शख्स की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। ‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के मुताबिक सुशी की वजह से उसका हाथ सड़ा था।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending