Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

SHOCKING! ये हैं भारत के सबसे ज्यादा गंदगी वाले रेलवे स्टेशन, कहीं इस लिस्ट में आपका शहर भी तो नहीं?

Published

on

Loading

दुनिया में भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा सरकारी उपक्रम होने का गौरव प्राप्त है। रेलवे भारत का ऐसा विभाग हैं, जो सबसे ज़्यादा नौकरियां देता है। लेकिन रेलवे में जब बात स्टेशन की आती हैं, तो लगता है कि रेलवे का काम अब थोड़ी धीमा पड़ चुका है। इसलिए आज हम आपको दुनिया के सबसे गंदे रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे।

मुंबई – मुंबई का ठाणे रेलवे स्टेशन भारत के गंदे स्टेशनों में गिना जाता है। माना जाता है कि यहां रोज़ाना करोड़ो लोग उतरते हैं और सफर करते हैं। इस वजह से स्टेशन गंदा रहता है।

लखनऊ – लखनऊ का चारबाग स्टेशन भारत के सबसे बड़े गंदे स्टेशनों में गिना जाता है। बता दें कि चारबाग स्टेशन की गंदगी से लोग काफी परेशान हो चुके हैं।

पुरानी दिल्ली – पुरानी दिल्ली का रेलवे स्टेशन सबसे गंदे स्टेशनों में शुमार किया जाता है। पुरानी दिल्ली के स्टेशन के पास बने घरों से वहां पर रोज़ाना गंदगी फेंकी जाती है।

इलाहाबाद – इलाहाबाद रेलवे सटेशन को भी भारत के सबसे गंदे स्टेशनों में गिना जाता है। इस स्टेशन की गंदगी लोगों को काफी परेशान करती है।

कानपुर – कानपुर का सेंट्रेल रेलवे स्टेशन को भारत का सबसे गंदा स्टेशन माना जाता है। बता दें कि कानपुर पहले से ही गंदगी के लिए काफी मशहूर है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending