Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गर्भवती पत्नी के इलाज के लिए पति ने किया बच्चे का सौदा, पुलिस ने बचाई टूटते परिवार की डोर

Published

on

Loading

कन्नौज। उत्तर प्रदेश से एक बड़ा ही मार्मिक मामला सामना आया है। यहां अपनी गर्भवती पत्नी का इलाज कराने के लिए पति अपना बच्चा बेचने जा रहा था। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इतना ही नहीं आगे का इलाज ठीक तरह से हो इसके लिए पुलिस ने आर्थिक सहायता भी दी।

Photo Credit : Twitter/ ANI

पूरा मामला कन्नौज का है। जहां अपनी गर्भवती पत्नी का इलाज कराने के लिए उसके पति ने अपने बच्चे को 25,000 पर बेचने की ठानी। पति बच्चे को बेचता इससे पहले ही स्थानीय नागरिकों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के इलाज के लिए सभी इंतज़ाम किए और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

Photo Credit : Twitter/ ANI

इतना ही नहीं महिला का इलाज अच्छे से हो सके इसके लिए पुलिस ने पैसे जमा किए और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। पुलिस ने कहा कि, “ये लोग बहुत गरीब हैं। हमने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि महिला को बेहतर इलाज मिल सके।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending