Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका और निक को लेकर आई नई खबर, हो जाईए ‘हवाई’ शादी के लिए तैयार

Published

on

प्रियंका और निक

Loading

मुंबई। हाल ही में प्रियंका और निक ने सगाई कर मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रियंका के इस फैसले से कुछ लोग असहमत दिखे तो वहीं कई लोगों को दोनों के इस रिश्ते से काफी खुशी हुई।

प्रियंका और निक

आपको बता दें कि निक और प्रियंका में 10 साल का एज गैप है लेकिन दोनों परिवारों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रियंका की बहन परिणीति भी इस रिश्ते से बहुत खुश नजर आईं।

प्रियंका और निक

सगाई के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता इससे शानदार भी कुछ हो सकता है।’ सगाई के बाद निक परिवार के साथ अमेरिका वापस चले गए। इंगेजमेंट के बाद से प्रियंका और निक की शादी की खबरें आ रही हैं।

प्रियंका और निक

दोनों की शादी की अब नई अपडेट सामने आई है। बॉलीवुडलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक दोनों ने अपनी शादी की जगह फिक्स कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रेमी जोड़ा जल्द ही हवाई में शादी करने जा रहा है। बता दें कि निक को हवाई बेहद पसंद है। हालांकि कि अब तक दोनों की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

प्रियंका और निक

गौरतलब है कि प्रियंका ने निक से सगाई के लिए सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में करने से मना कर दिया था। खबर है कि प्रियंका जल्द ही एक और हॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकती हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

Continue Reading

Trending