Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

RAKSHA BANDHAN Spcl : घर से दूर रहते हैं तो ऐसे बहन को दें उसका मनपसंद गिफ्ट

Published

on

Loading

भाई बहन के रिश्ता सबसे प्यार रिश्ता होता हैं। रक्षाबंधन के त्योहार का हर भाई बहन को बेसब्री से इंतजार होता हैं। इस दिन हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। और हर भाई अपनी बहन को कोई-न-कोई गिफ्ट देता है। लेकिन कभी कभी पढाई या फिर जॉब की वजह से भाई रक्षाबंधन के दिन भी घर नहीं आ पाते हैं।

इस दिन घर पर नहीं पहुंच पाने पर भाई और बहन दोनों को बहुत दुःख होता हैं। लेकिन अपने दुःख को छिपाते हुए, वो इस दिन को बड़े से ख़ुशी से मानते है। ऐसे में घर से दूर रहने वाले लोगों के लिए गिफ्ट भेज पाना थोड़ा मुश्क‍िल होता है। कई बार ऑनलाइन प्रोडक्ट बुक कर लेते हैं, लेकिन उसके समय पर पहुंचने की कोई गारंटी नहीं रहती है।

दूसरा अगर आपको पता नहीं है कि आपकी बहन को क्या पसंद आएगा, तो आप डिजिटल गिफ्ट‍िंग के जरिए मनपसंद चीज खरीदने का मौका दे सकते हैं। डिजिटल गिफ्ट‍िंग के जरिए आप अपनी बहन को शॉपिंग पोर्टल अथवा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का गिफ्ट कार्ड गिफ्ट दे सकते हैं। इसके साथ ही आप फैशन, अपैरल, ट्रैवल व मूवी के कार्ड गिफ्ट भेज सकते हैं।

डिजिटल गिफ्ट‍िंग के लिए आप गिफ्ट कार्ड्स इंडिया और इंडिया गिफ्ट जैसे कई प्लेटफार्म का रुख कर सकते हैं। इन प्लेटफार्म पर आपको न सिर्फ अलग-अलग तरह के गिफ्ट कार्ड्स मिलेंगे, बल्क‍ि आपको छूट भी यहां पर मिलेगी। इस तरह इन डिजिटल गिफ्ट‍िंग कार्ड प्लेटफार्म से आपके लिए गिफ्ट खरीदना सस्ता भी साबित होगा। इस तरह आप अपनी बहन से दूर रहकर भी उसको अपने प्यार के साथ गिफ्ट दे सकते हैं। वो भी उसके पसंद का गिफ्ट।

 Image Copyright : Google

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending