Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नौसेना विमान हादसा : सह-पायलट लेफ्टिनेंट नागोरी का शव मिला

Published

on

पणजी,भारतीय-नौसेना,डोर्नियर-228,गोवा,अरब-सागर,दुर्घटनाग्रस्त,लेफ्टिनेंट-नागोरी,कमांडर-निखिल-कुलदीप-जोशी,खोज,बचाव

Loading

पणजी | भारतीय नौसेना के विमान डोर्नियर-228 के मंगलवार रात गोवा के नजदीक अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से लापता इसके सह-पायलट लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। नौसेना के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट नागोरी का शव विमान के मध्य हिस्से से बरामद किया गया, जिसे गुरुवार को खोजा गया था। इसे गोवा ले जाया गया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने ट्वीट किया कि विमान का कॉकपिट वॉइस रिकार्डर भी बरामद कर लिया गया है, जिसके बाद तलाशी व बचाव अभियान बंद कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को विमान की पर्यवेक्षक लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का शव भी विमान के इसी हिस्से से बरामद किया गया था। हालांकि विमान के चालक कमांडर निखिल कुलदीप जोशी को हादसे के बाद कारवर क्षेत्र में मछुआरों ने बचा लिया था। नौसेना का विमान डोर्नियर-228 गोवा तट से दूर अरब सागर में मंगलवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के समय विमान में पायलट सहित नौसेना के तीन कर्मचारी सवार थे।

नौसेना के जल सर्वेक्षण पोत आईएनएस मकर ने अपने साइड स्कैन सोनार की मदद से दुर्घटनाग्रस्त विमान के इस मध्य हिस्से का गुरुवार को पता लगाया था, जिसके बाद क्षेत्र में आईएनएस मतंग को नौसेना के गोताखोरों के साथ क्षेत्र की ओर रवाना किया गया था। इसके बाद, गोताखोरों के साथ आईएनएस मतंग को उस इलाके में भेजा गया था।  भारतीय नौसेना खोज, बचाव, समुद्री सर्विलांस जैसे कार्यो के लिए 36 डोर्नियर-228 विमानों का संचालन करती है। नौसेना में इन्हें वर्ष 1990 के दशक के शुरुआती वर्षो में शामिल किया गया था। उसके बाद से यह डोर्नियर विमान का पहला हादसा है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending