Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

RAKSHA BANDHAN Spcl : एक में भाई-बहन दूसरे में लवर, इन स्टार्स ने की हैं ऐसी फिल्में

Published

on

Loading

बी टाउन में बॉलीवुड स्टार्स की रोमांटिक जोड़ी को खूब पसंद किया जाता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं, इन स्टार्स ने पर्दे पर भाई-बहन की जोड़ी को भी बखूबी निभाया है। वैसे ऐसा अक्सर अपने फ़िल्मी करियर को बचने के  लिए किया जाता हैं। लेकिन देवानंद से लेकर रणवीर सिंह और प्र‍ियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे तमाम फेमस सेलेब्स ने पर्दे पर भाई-बहन का रोल निभाकर सबको चौंका दिया था। ये हालांकि स्टार्स की बेहतरीन अदाकारी को पसंद किया गया। आइए रक्षाबंधन के मौके फिल्मों की ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने सिनेमाई पर्दे पर भाई-बहन की भूमिका के साथ प्रेमी-प्रेमिका का रोल भी किया।

जीनत अमान और देव आनंद – यह जोड़ी हरे रामा हरे कृष्णा (1971) में भाई-बहन के किरदार में नजर आई थी। इसके बाद  हीरा पन्ना जैसी तमाम हिट फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने हाथोहाथ लिया।

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय – शाहरुख खान को बॉलीवुड का ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाता है। अपने करियर के टॉप में शायद ही कोई एक्ट्रेस शाहरुख की बहन का रोल निभाना पसंद करे। लेकिन साल 2000 में आई फिल्म ‘जोश’ में ऐश्वर्या राय ने शाहरुख के बहन की भूमिका निभाई। इसके बाद दोनों ने ‘देवदास’ में प्रेमी-प्रेमिका का किरदार भी निभाया।

रणवीर सिंह -प्र‍ियंका – गुंडे (2014) और बाजीराव-मस्तानी (2015) जैसी फिल्मों में कपल बनकर रोमांस करने वाले रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने जोया अख्तर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में एक भाई-बहन का रोल किया था। वैसे चाहे भाई-बहन हो या प्रेमी-प्रेमिका दोनों की केमिस्ट्री फल्मी पर्दे पर हिट रही है।

सलमान खान और नीलम – साल 1992 में आई फिल्म ‘एक लड़का एक लड़की’ में सलमान खान और नीलम ने प्रेमी-प्रेमिका का रोल निभाया। वहीं 1998 में आई राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में दोनों स्टार्स भाई-बहन के किरदार में दिखे थे। ये फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल – साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में प्रेमी-प्रेमिका बने दीपिका पादुकोण और अर्जुन की जोड़ी 2010 में आई ‘हाउसफुल’ में बतौर भाई-बहन बनकर नजर आई थी।

करीना-तुषार – तुषार कपूर ने करीना के अपोजिट फिल्म ‘मुझे कुछ कहना’ (2001) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2008 में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल-रिर्टन्स‘ में दोनों स्टार्स ने भाई-बहन का किरदार कर लोगों को खूब हंसाया था।

 Image Copyright : Google

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending