Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Big breaking : लालजी टंडन बने बिहार के नए राज्यपाल

Published

on

Loading

लखनऊ के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। सतपाल मलिक पहले बिहार के राज्यपाल थे।

साभार – इंटरनेट

हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का ज़िम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के राज्यपाल और बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल होंगी। गंगा प्रसाद को सिक्क‍िम, सत्‍यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, बेबी रानी मौर्य को झारखंड, तथागत रॉय को मेघालय बनाया गया है।

साभार – इंटरनेट

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल एन.एन वोहरा का कार्यकाल इस महीने के अंत तक में खत्म हो रहा है। इससे पहले उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाया गया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending