Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

स्कूल की किताब में मिल्खा सिंह की जगह दिखा बॉलीवुड का यह मशहूर सितारा, मचा बवाल

Published

on

बॉलीवुड

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की एक बड़ी चूक सामने आई है। यह चूक ऐसे है कि जानने के बाद आपको हंसी भी आएगी और सिस्टम पर अफसोस भी होगा। दरअसल एक किताब में ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की फोटो की जगह उनकी बायोपिक में काम करने वाले फरहान अख्तर की फोटो लगा दी गई है।

बॉलीवुड

किताब का यह पेज इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्रालय द्वारा हुई इस गलती से एक बात तो साफ हो गई है कि सरकार को बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है।

बॉलीवुड

इस मामले पर एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने ट्वीट कर कहा, फरहान ने रविवार को ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री, स्कूल की एक किताब में मिल्ख सिहंजी की जगह मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। क्या आप प्रकाशक से कहकर किताब में इस तस्वीर को बदलवा सकते हैं।”

एक्टर
आपको बता दें कि फरहान जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगे। दोनों के अलावा फिल्म में जाएरा वसीम भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending