Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ऋतिक नहीं, इस शख्स ने बढ़ाईं कंगना की मुश्किलें, पुलिस ने भेजा समन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की बहुचर्चित और अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी कंगना रनौत अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। कभी किसी से हुई बातचीत के चलते तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर। लेकिन अब कंगना एक और विवाद में घिर गई हैं। एक प्रॉपर्टी डीलर ने कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ कमीशन पेमेंट के बकाया होने की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके चलते कंगना को मंबई के खार पुलिस स्टेशन से समन भी मिला है।

आरोप के मुताबिक कंगना ने मुंबई के पाली हिल में एक बंगला खरीदा था। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर को दिया जाने वाला कमीशन बकाया है। इसी के चलते प्रॉपर्टी डीलर ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना, उनकी बहन रंगोली और उनके स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्टस की मानें तो कंगना दावा कर रही हैं कि उनकी फाइनेंस टीम ने एक फीसदी कमीशन जो कि तकरीबन 20 लाख रुपये के आसपास है, का भुगतान कर दिया है।

कंगना प्रत्यारोप लगाते हुए कह रही हैं कि प्रॉपर्टी डीलर अब 2 फीसदी कमीशन मांग रहा है, जो कि जायज नहीं है। खबरों की मानें तो इस साल जुलाई के अंत में प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश रोहिरा ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending