Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ODOP Live: “ओडीओपी समिट से समाप्त होगी प्रदेश में पलायन की समस्या”: मुख्यमंत्री

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग की ओर से आयोजित पहली ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) समिट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। राष्ट्रपति ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की उत्पाद प्रदर्शनी देखी। इस आयोजन में महामहिम राष्ट्रपति ने लाभार्थियों को ऋण पत्र व टूल किट वितरित किए।

राष्ट्रपति के साथ मंच पर राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, मुख्य सचिव और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सत्यदेव पचौरी भी मौजूद रहे। समिट में उपस्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच के समक्ष उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश में रोज़गार बढ़ाने के लिए कृषि के बाद सबसे ज्यादा संभावनाएं सूक्ष्म उद्योगों में है। अब हम ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान’ पर भी काम शुरू करने वाले है। पूरे प्रदेश में इतनी संभावनाए होते हुए भी प्रदेश पहले आगे क्यों नहीं बढ़ा? हम जो कहेंगे, उसको जमीन पर उतारेंगे। ‘स्टार्ट अप योजना’ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 250 करोड़ का बजट तैयार कर रखा है। कारीगरों को अच्छी टेक्नोलॉजी मिले, हम इसके लिए भी काम करेंगे। ओडीओपी समिट से प्रदेश का पलायन रुकेगा। अब उत्तर प्रदेश देश में अपने आप को एक नई छवि के साथ पेश करेगा।”

आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीप प्रज्ज्वलन कर ओडीओपी समिट का शुभारंभ किया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending