ऑफ़बीट
अज़ान विवाद से लेकर राधे मां को काली मां का अवतार बताने तक, सोनू कुछ भी बोल देते हैं
मुंबई। बॉलीवुड में कईयों के दौर आए और चले गए, जैसे हिमेश का दौर या फिर मंद-मंद रफ्तार से गुज़रता अरिजीत का दौर। लेकिन एक आवाज़ जो 90 के दशक से बॉलीवुड में गूंज रही है आज भी हर दूसरी फिल्म का काम उस आवाज़ के बिना नहीं चलता। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर और लोकप्रिय गायक सोनू निगम की।
लेकिन सोनू सिर्फ अपने गानों को लेकर चर्चा में नहीं रहते। समय-समय पर वो कुछ ऐसे बयान देते रहते हैं जिससे उनकी छीछालेदर होती रहती है। आज हम आपको बताएंगे और गिनाएंगे सोनू निगम के कुछ ऐसे बयानों के बारे में जिसे सुनकर आप अपना रेडियो ऑफ कर लेंगे।
अजान विवाद- पिछले साल सोनू निगम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे कारण था मस्जिदों में होने वाली अजान और मंदिरों में होने वाली आरती को लेकर दिया गया उनका एक बयान। उन्होंने लिखा था कि, “लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें? ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है।”
किसान की आत्महत्या पर विवाद- अप्रैल 2015 में उन्होंने कुमार विश्वास को किसान आत्महत्या मामले में सपोर्ट किया था। उन्होंने एक बड़े मीडिया ग्रुप का वीडियो शेयर किया था और कहा था कि उसमें आवाज डाली गई है और इसे ऐसा रूप दिया गया है कि मामले का आरोप कुमार विश्वास पर लगे। इसके बाद उस मीडिया ग्रुप ने सोनू निगम पर बैन लगा दिया था। हालांकि लोग सोनू के सपोर्ट में ही बोले थे।
म्यूजिक कंपनी से विवाद- एक म्यूजिक कंपनी से झगड़े के बाद सोनू निगम ने संगीत से सन्यास लेने की बात कही थी। सोनू निगम ने इस बात को भी ट्विटर पर उठाया था। हालांकि इसमें भी लोगों ने सोनू निगम का सपोर्ट किया था और अपना फैसला वापस लेने के लिए कहा था। जिसके बाद सोनू ने ये फैसला वापस ले लिया था।
राधे मां का सपोर्ट- सोनू निगम खुद को देवी बताने वाली राधे मां का सपोर्ट कर विवादों में फंस चुके हैं। साल 2015 में सोनू ने राधे मां के समर्थन में एक के बाद एक तीन ट्वीट कर उनका बचाव किया था और उनकी तुलना काली मां से कर डाली थी। इसके बाद भी उनकी काफी छीछालेदर हुई थी।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
जानिए कौन हैं वो चार लोग, जिन्हें पीएम मोदी ने नामांकन के लिए अपना प्रस्तावक चुना
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, यहां से तीसरी बार लड़ रहे चुनाव
-
नेशनल2 days ago
कैंसर से जूझ रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन
-
नेशनल1 day ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, ‘पाकिस्तान के इस सैन्य तानाशाह को कब्र से निकालकर फांसी पर लटकाना चाहिए’
-
मनोरंजन2 days ago
हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भिडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी