Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सोनू निगम पद्मश्री से सम्मानित, मां को डेडिकेट किया अवॉर्ड

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से नवाजा गया है। पद्मश्री मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए सोनू निगम ने कहा, “25 जनवरी का दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास था। मैं भारत सरकार का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पद्म पुरस्कार के लिए चुना। मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए मेरा नाम सुझाया।” इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार और गुरूओं का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी मां शोभा निगम और मेरे पिता अगम कुमार निगम को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं यह अवॉर्ड अपनी मां को समर्पित करता हूं। अगर वह आज यहां होती तो रो पड़तीं। सोनू ने अपने गुरूओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस मौके पर अपने गुरुओं को प्रणाम करता हूं जिन्होंने मुझे इतना कुछ सिखाया है। आज मैं जो कुछ भी हूं उन्हीं के आशीर्वाद की वजह से हूं। इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्तों, सहकर्मियों और परिवार के लोगों का भी इस सफर में साथ देने के लिए आभार जताया।” बता दें कि सोनू निगम ने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। भगवान है कहां रे तू, अभी मुझ में कहीं और सूरज हुआ मद्धम जैसे सुपरहिट गानों से आज भी लोग गुनगुनाते हैं। साल 2003 में उन्हें फिल्म कल हो न हो गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending