Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

अरबों रुपए कमाने वाले धोनी में आज भी जिंदा है एक आम इंसान, सबूत हैं ये तस्वीरें

Published

on

Loading

भारत के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कल हैप्पी वाला बर्थडे था। देश भर से उनके फैन्स ने उनके जन्मदिन को काफी धूमधाम से मनाया। धोनी के चाहने वालों ने उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये विश भी किया। वहीं, क्रिकेट जगत के लोगों ने भी कैप्टन कूल के जन्मदिन पर हर्ष जताया। आइये आज आपको हम बताते हैं कि खास होकर भी कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी कितने ‘आम’ हैं।

साभार – इंटरनेट

धोनी के जमीन से जुड़े होने का एक सबूत तब मिलता है। जब धोनी फरवरी 2017 में झारखंड की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे थे। कोलकाता पहुंचे धोनी को उनका पुरान दोस्त मिला, जो कि स्टेशन पर चाय की दुकान लगाता था। दरअसल धोनी जैसे ही मैदान से बाहर निकले तो देखा उनसे कोई मिलने आया है, वह उनका पुराना दोस्त थॉमस था। धोनी ने उन्हें झट से पहचान लिया और गले लगाया।

साभार – इंटरनेट

किसी सेलेब्रिटी की ड्रेस से लेकर हेयर स्टाईल तक सबकुछ प्रोफेशनल होता है। मगर माही के लिए यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे एक आम इंसान के लिए। साल 2016 में धोनी ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें एक साधारण नाई से बाल कटवा रहे थे।

साभार – इंटरनेट

दो साल पहले धोनी का जब घर बन रहा था तो माही अकसर वहां विजिट किया करते थे। एक दिन धोनी ने देखा कि कोई पत्थर चिकना नहीं हैं। बस फिर क्या वह मशीन लेकर मार्बल की घिसाई करने में जुट गए। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लोगों ने धोनी के इस अंदाज को काफी पसंद किया।

साभार – इंटरनेट

पिछले साल फरवरी में धोनी ने उस वक्त सबको चौंका दिया, जब वह प्लेन की बजाए ट्रेन का सफर करने लगे। माही अपने झारखंड के पुराने साथियों के साथ ट्रेन में बैठकर रांची आए थे। इस दौरान धोनी आम जनता की तरह ट्रेन में बैठे और सफर पूरा किया।

साभार – इंटरनेट

हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में धोनी को आराम दिया गया था। हालांकि धोनी मैदान पर मजबूत थे मगर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। बीच मैच में जब साथी खिलाड़ी को प्यास लगी तो धोनी खुद ड्रिंक्स ब्वॉय बनकर पानी लेकर मैदान के अंदर पहुंचे।

साभार – इंटरनेट

एमएस धोनी को बाइक से कितना लगाव है यह हम सब जानते हैं। रांची में धोनी को बाइक से घूमते कई बार देखा गया। वह बिल्कुल आम इंसान की तरह बिना किसी सिक्योरिटी के घूमते हैं।

साभार – इंटरनेट

पिछले साल भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी। वहां एक मैच में श्रीलंका को हारता देख दर्शकों ने मैदान पर बोतले फेंकनी शुरु कर दी थी। जिसके बाद खेल रोक दिया गया और कुछ खिलाड़ी वापस पवेलियन लौट गए लेकिन महेंद्र सिंह धोनी बीच मैदान पर ही लेट गए। धोनी ने ग्‍लव्‍स उतारकर उल्‍टा होकर एक झपकी ले ली। जिसकी फोटो खूब वायरल हुई थी।

साभार – इंटरनेट

एक मिडिल क्‍लॉस फैमिली से आकर दुनिया में अपना नाम कमाने वाले माही का अंदाज काफी निराला है। माही को चेन्‍नई एयरपोर्ट पर जमीन पर लेटे हुए देखा गया था। बीसीसीआई ने खुद धोनी की फर्श पर लेटे हुए फोटो ट्वीट की थी। यानी कि करोड़ों कमाने वाला यह खिलाड़ी डाउन टू अर्थ भी है।

साभार – इंटरनेट

क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही धोनी अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताते हैं। सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अक्‍सर धोनी को बेटी जीवा के साथ मस्‍ती करते देखा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जब वह जमीन पर लेटे-लेटे जीवा के साथ रेस लगा रहे थे।

साभार – इंटरनेट

इसी साल आईपीएल के दौरान धोनी के ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम पर उनका एक क्‍यूट वीडियो वायरल हुआ था जिसमें माही बेटी जीवा की सेवा करने में लगे हैं। दरअसल माही अपनी बेटी के बालों को हेयर ड्रायर से सुखा रहे थे।

खेल-कूद

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल मुख्य टीम का हिस्सा नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है। वनडे वर्ल्ड कप 2024 के बाद से कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली अपकमिंग टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन अब बीसीसीआई द्वारा जब टीम का ऐलान हुआ, तो उसमें उनका नाम शामिल है। कोहली इस वक्त कमाल की लय में हैं और फिलहाल वह आईपीएल 2024 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई हुई हैं वहीं शुभमन गिल मुख्य टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें बैकअप प्लेयर के तौर पर चुना गया है।

टीम इंडिया ने पिछले 11 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप तो भारत ने आखिरी बार 2007 में जीता था। ये टूर्नामेंट का पहला ही एडिशन था, जिसमें एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था। ऐसे में इस बार भारतीय खिलाड़ियों की नजर लंबे समय से चले आ रहे ट्रॉफी के इंतजार को खत्म करने पर रहने वाली है।

टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ट्रैविलिंग रिजर्व-

रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान

Continue Reading

Trending