Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नन दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई : आयोग

Published

on

कोलकाता,पश्चिम-बंगाल,एनसीडब्ल्यू,दुष्कर्म,कोलकाता,सीआईडी,सीबीआई,अस्पताल,केंद्रीय

Loading

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 71 वर्षीय एक नन के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी न होने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल प्रशासन को खरी-खोटी सुनाई। कोलकाता से 80 किलोमीटर दूर राणाघाट के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट में वरिष्ठ शिक्षिका के साथ 14 मार्च को सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी।

प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की जांच तत्काल आपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी थी, लेकिन पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शामिया शफीक के नेतृत्व में एनसीडब्ल्यू के चार सदस्यीय दल ने शनिवार को कॉन्वेंट के अधिकारियों से मुलाकात की और पुलिस तथा जिला अधिकारियों से बातचीत भी की। कॉन्वेंट के अधिकारियों से मिलने के बाद शफीक ने कहा, “अपराधियों की तस्वीरें कैमरे में कैद हैं। उसमें चेहरे देखे जा सकते हैं, लेकिन फिर भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्यों? इस सवाल का जवाब देने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “हम किसी के साथ भी इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। मानवता की सेवा करने वाली एक नन के साथ ऐसी घटना घटी है। यह चौंकाने वाली और हृदय विदारक घटना है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।” मामले में पुलिस द्वारा किसी अपराधी की गिरफ्तारी न होने पर आलोचनाओं का सामना कर रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 मार्च को जांच का जिम्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सुपुर्द करने की घोषणा की। हालांकि केंद्रीय एजेंसी द्वारा औपचारिक तौर पर जांच की जिम्मेदारी लेना अभी बाकी है। राणाघाट उप-प्रभागीय अस्पताल से शुक्रवार को छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता नन राज्य से बाहर किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गईं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending