ऑफ़बीट
खुल गया राज़, बिग बॉस के हर सीज़न में क्यों रखते हैं एक ‘गे’ कंटेस्टेंट
बिग बॉस रियलिटी शो भारत में सबसे लोकप्रिय शो है। इस शो में प्रतिभागियों को जितना सराहा जाता है उतनी ही उनकी बेइज्जती भी की जाती है। इस शो में आकर अक्सर फ्लॉप एक्टर्स और आम लोग दोनों ही स्टार बन जाते हैं। आज हम आपके लिए बिग बॉस से जुड़ी दिलचस्प बात लेकर आये है –
इस बार भी बिग बॉस के सीज़न में कुछ अलग किया जाएगा क्योंकि हर बार एक अलग थीम रखी जाती है तो जाहिर सी बात है कि इस बार भी कुछ अलग होगा लेकिन आपने शायद नोटिस नहीं किया होगा कि बिग बॉस के हर शो में एक चीज़ कॉमन होती है। जी हां, हर बार कुछ नया पेश करने वाले बिग बॉस के घर में एक चीज़ हमेशा रहती है।
इस शो में हर बार उन्हीं लोगों को बुलाया जाता है जो अपनी हरकतों की वजह से फेमस हुए होते हैं और इसी के साथ शो के हर सीज़न में एक गे सदस्य भी जरूर होता है। जी हां, हर बार के सीज़न में यही वो चीज़ है जो कॉमन रह जाती है।
गे सदस्य लेने का क्या है कारण –
बिग बॉस मेकर्स का मानना है कि हर सीज़न में एक गे सदस्य को लेने से शो की पॉपुलैरिटी बढ़ती है और गे कम्युनिटी के लोग भी इसे देखते हैं। इस तरह ये शो गे कम्युनिटी के बीच भी पॉपुलर रहता है। गे कंटेस्टेंट नहीं तो गे को सीज़न में कास्ट किया जाता है ताकि समाज के तीसरे वर्ग को भी शो का हिस्सा बनाया जा सके। एक नज़र डालते हैं उन लोगों के नाम पर जो गे सदस्य के रूप में इस शो का हिस्सा बने।
सुशांत दिवगीकर – मिस्टर गे इंडिया के विनर रह चुके सुशांत भी बिग बॉस में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने मिस्टर गे वर्ल्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
बॉबी डार्लिंग – बिग बॉस के घर में इस तरह का ट्रेंड बॉबी डार्लिंग ने ही शुरु किया था। बॉबी पहले सीज़न में नज़र आए थे। वो पहली ऐसी सदस्य थी जिन्होंने अपनी सोसायटी के लोगों के बीच रहने के लिए प्रभावित किया था।
इमाम सिद्दिकी – फैशन स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दिकी बिग बॉस के 6ठे सीज़न में नज़र आए थे। इसमें वह सलमान के साथ लड़ाई को लेकर बहुत पॉपुलर हुए थे।
रोहित वर्मा – रोहित वर्मा बहुत फेमस डिजाइनर हैं और गे भी हैं। बिग बॉस के तीसरे सीज़न में रोहित घर में कंटेस्टेंट बनकर रहे थे। घर में बाकी सदस्यों के साथ इनकी लड़ाईयों को लेकर इन्हें अब तक याद किया जाता है।
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी – अब बात करते हैं गे कंटेस्टेंट की। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने गे कम्युनिटी के लिए बहुत कुछ किया है। बिग बॉस में आने के बाद इन्हे एक अलग ही फेम मिला था। बिग बॉस के अलावा वो सच का सामना( 10 का दम और राज़ पिछले जन्म का जैसे पॉपुलर शोज़ में भी नज़र आ चुकी हैं।
वीजे एंडी – अब तक कि सभी गे कंटेस्टेंट में एंडी सबसे ज्यादा फेमस रहे हैं। बिग बॉस से पहले भी वो कई शोज़ कर चुके हैं।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
आध्यात्म3 hours ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल1 day ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल1 day ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल1 day ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल1 day ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल1 day ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- अमेठी से भागकर रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं