Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जानिए क्यों सलमान ने दी पीएम मोदी को मारने की धमकी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता ने उनके दुश्मनो की संख्या में इजाफा कर दिया है। आये दिन उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसका जिक्र एक बार पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया भी था कि कुछ लोग उनके जान के पीछे पड़े हैं। हालांकि बीते दिनों इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई थीं। ताज़ा मामला गाज़ियाबाद का है जहां एक शख्स ने फेसबुक पर कमेंट कर के पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी है।

साभार – INTERNET

हाल ही में गाज़ियाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर के फेसबुक वॉल पर एक शख्स ने कमेंट किया पाकिस्तान ज़िंदाबाद और पीएम मोदी को गोली से मार देने की धमकी भी दी थी। इस मामले के बाद विधायक ने खुद ही पास के लोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद एसएसपी ने एक्शन लिया और सलमान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने जुर्म के पीछे जो बताई वो हैरान कर देने लायक थी।

साभार – INTERNET

लोनी थाने के एसएसपी ने इस मामले में साइबर सेल की मदद ली। जांच के दौरान पता चला कि पीएम मोदी को गोली से मारने की धमकी महाराष्ट्र निवासी बापू की फेसबुक आईडी से दी गई है, जो कि पेशे से किसान है। ये साफ हो गया था कि बापू ने तो धमकी नहीं दी है। पांच दिनों तक महाराष्ट्र में जाच के दौरान ये पता चला कि बापू की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी।


साभार – INTERNET

काफी दिनों के पुलिस असली अपराधी तक पहुंची, जो कि लोनी का ही रहने वाला सलमान था। उसी ने महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी किसान की फेसबुक आईडी हैक की थी। आईडी हैक करने के लिए उसने यूट्यूब का सहारा मिला, जहां उसने किसी की भी फेसबुक आईडी हैक करने की तरकीब सीखी।

साभार – INTERNET

सलमान ने उस आईडी को हैक कर लिया और आईडी का नाम बदलकर नदीम कर दिया। इस हैक की हुई आईडी से उसने विधायक समेत पीएम मोदी को धमकियां देनी शुरु कर दीं। सलमान जिस मोबाइल फोन से फेसबुक चला रहा था, पुलिस ने उसे भी ज़ब्त कर लिया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending