Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये हैं बॉलीवुड की वो 7 एक्ट्रेस जो पेट में बच्चा लिए बैठी थीं मंडप में!

Published

on

बॉलीवुड

Loading

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स को उनके खुले विचारों के लिए जाना जाता है। कई बॉलीवुड के सेलेब्रिटी आजकल लिव इन में रहना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार एक्ट्रेस प्रेग्नेट हो जाती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन 8 एक्ट्रेस की बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के मंडप में पेट में बच्चा लिए बैंठी थी।

बॉलीवुड

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्ट्रेस कोंकणा सेन की। कोंकणा बंगाल से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि कोंकणा एक्टर रणवीर शोरे को साल 2007 से डेट कर रही थीं और एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने साल 3 सितंबर 2010 में शादी कर ली। वहीं, शादी के 6 महीने बाद ही कोंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन साल 2015 से ये कपल अलग-अलग रह रहा है।

बॉलीवुड

इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सेलिना जेटली का भी नाम आता है। उनके बारे में कहा जाता है वह शादी से पहले ही गर्भवती थीं। ऐसे में उन्होंने ऑस्ट्रेयिन ब्वॉयफ्रेंड पीटर हॉग से जुलाई 2011 में शादी कर ली और 8 महीने बाद ही मार्च 2012 में उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

बॉलीवुड

प्रेग्नेंट एक्ट्रेस की लिस्ट में परदेस फिल्म की हीरोइन महिमा चौधरी का नाम भी शुमार है। उन्होंने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की और कुछ महीने बाद ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।

बॉलीवुड

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शकील लड़क से 4 मार्च 2009 में शादी की थी। ऐसे में शादी के बाद तुरंत बाद ही उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें जोर पकड़ने लगीं।  आपको बता दें अमृता अरबाज खान की साली हैं।

बॉलीवुड

इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्रीदेवी का भी नाम आता है। बता दें कि श्रीदेवी ही अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात का खुलासा किया था। बता दें कि इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर ली। बता दें कि श्रीदेवी शादी में सात महीने के बच्चे के पेट से थी।

बॉलीवुड

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस सारिका भी इस कड़ी में शामिल हैं। बता दें कि शादी से पहले ही एक्ट्रेस श्रृति हसन मां सारिका के पेट में थीं।

बॉलीवुड

इस लिस्ट में आखिरी नाम एक्ट्रेस लीजा हेडन का है। लीजा ने फिल्म ‘क्वीन’ में एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ काम किया था। बता दें कि लीजा ने शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था।

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending