Success Story
इस पेड़ को लगाकर बन सकते हैं करोड़पति, 1 किलो लकड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की अधिकांश आबादी मुख्यतः कृषि पर आधारित है। आज हमारे देश में किसानों की क्या स्थिति है यह किसी से छिपी नहीं है। हमारा अन्नदाता किसान आज मुफलिसी में जीने को मजबूर है। अगर किसानों को सही दिशा निर्देश और खेती के सही प्रारूप ठीक से बताया जाए तो वह भी बहुत जल्द करोड़पति बन जाएंगे।
हमारे देश के ज्यादातर किसान मौसमी सब्जियों, फलों और अनाजों की खेती करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती सबसे ज्यादा रिटर्न दे सकती है।
आमतौर पर किसान अपने बगीचों या खेतों के किनारे फलों के पेड़ लगाते हैं, ताकि सीजन आने पर उन्हें बेचकर मुनाफा कमाया जा सके। इन सबके बीच अगर चंदन का पेड़ लगा लिया जाए तो ये आपको ये सालों तक मुनाफा देता रहेगा।
अभी कुछ समय पहले गुजरात के भरूच में एक किसान ने 10 लाख रुपए लगाकर चंदन की खेती शुरू की थी। 15-20 सालों में जब ये पेड़ बड़े हो गए तो उसे भारी मुनाफा हुआ। उस किसान ने 15 करोड़ रुपए की कमाई की। सीधी भाषा में समझाएं तो 1 लाख रुपए लगाने पर 1.5 करोड़ का मुनाफा मिला। 15-20 साल तक अगर आप किसी भी स्कीम में इतना पैसा लगाएंगे तो आपको कभी भी इतना मुनाफा नहीं हो सकता।
दरअसल, चंदन की लकड़ी 6 से 7 हजार रुपए प्रति किलो की दर से बिकती है, क्वालिटी अच्छी वाली लकड़ी 10 हजार रुपए किलो तक दाम मिल आसानी से मिल जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि चंदन की खेती कैसे करें और इसके लिए आपको क्या-क्या चाहिए। सबसे पहले आपको चाहिए चंदन के बीच या फिर छोटा सा पौधा। आपको लाल चंदन के एक किलो बीज 2000 रुपए में मिल जाएंगे। आप चाहें तो नर्सरी से पौधे भी खरीद सकते हैं।
चंदन के पेड़ लाल मिट्टी में अच्छी तरह से उगता है। इसके अलावा चट्टानी मिट्टी, पथरीली मिट्टी या चूनेदार मिट्टी में भी ये पेड़ उग जाता है। हालांकि गीली मिट्टी और ज्यादा मिनरल्स वाली मिट्टी में ये पेड़ तेजी से नहीं उग पाता।
चंदन की बुवाई के लिए अप्रैल और मई का महीना सबसे अच्छा होता है। सबसे पहले अच्छी और गहरी जुताई करनी जरूरी है। अगर आपके पास काफी जगह है तो एक खेत में 30 से 40 सेमी की दूरी पर चंदन के बीजों को बो दें।
मानसून के पेड़ में ये पौधे तेजी से बढ़ते हैं, हालांकि गर्मियों में इन्हें सिंचाई की जरूरत है। चंदन के पेड़ को 5 से 50 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर वाले इलाके में लगाना सही माना जाता है। इसके लिए 7 से 8.5 पीएच वाली मिट्टी परफेक्ट होती है। एक एकड़ में औसत 400 पेड़ लगाए जा सकते हैं।
चंदन लगाने के बाद 5वें साल से लकड़ी रसदार बनना शुरू हो जाती है। 12 से 15 साल के बीच यह बिकने के लिए तैयार हो जाता है। चंदन के पेड़ की जड़ से सुगंधित प्रोडक्ट्स बनते हैं।
चंदन का पेड़ को काटने के बजाए जड़ से ही उखाड़ा जाता है। उखाड़ने के बाद इसे टुकड़ों में काटा जाता है। एवरेज कंडीशन में एक चंदन के पेड़ से करीब 40 किलो तक अच्छी लकड़ी निकल जाती है।
Success Story
सादगी की मिसाल फुटबॉलर सादियो माने: हर हफ्ते 1.4 करोड़ कमाई, रखते हैं टूटा फ़ोन
लंदन। इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रतिदिन किसी न किसी सेलिब्रिटी के फोटो या वीडियो वायरल होना अब आम बात होती जा रही है, लेकिन वेस्ट अफ्रीका के स्टार फुटबॉलर सादियो माने की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी या फोटो करीब ढाई साल पुरानी है जिसे देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है और अरबों रुपए सालाना कमाने वाले इस प्लेयर की मिसाल दे रहा है।
सादियो माने की हाथ में दिखा टूटा i-phone 11
30 वर्षीय सादियो माने की जो फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह वही फोटो है जिसमे उनके हाथ में एक टूटा i-phone दिख रहा है जिसकी स्क्रीन टूटी हुई दिख रही है। यह फोटो करीब ढाई साल पुरानी यानी दिसंबर 2019 की है।
बता दें कि जिस वक़्त उन्हे इस टूटे फ़ोन के साथ देखा गया था, उस दौरान इनकी कमाई भारतीय रुपयों में हर सप्ताह 1 करोड़ 40 लाख थी। उन्हें कई जगह इसी टूटे हुए फोन के साथ देखा गया।
इसी साल साइन किया है 330 करोड़ का contract!
सादियो माने 2020 में इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में इंग्लैंड के एक सम्मानित फुटबॉल क्लब लीवरपूल के लिए खेलते थे और उन्होंने इसी साल 22 जून को जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख के साथ तीन साल के लिए करीब 330 करोड़ रुपये (40 मिलियन यूरो) का contract साइन किया है।
अपने टूटे हुए मोबाइल लेकर क्या बोले Sadio Mane
30 वर्षीय सादियो माने से जब उनके टूटे हुए फोन के बारे में पुछा गया तो उन्होंने इस सवाल ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई उनकी सादगी का मुरीद हो गया। Sadio Mane ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, ‘मैं फोन ठीक करवा लूंगा।’
जब उनसे नया फ़ोन खरीदने के लिए कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं ऐसे हजार खरीद सकता हूँ। मुझे 10 फरारी, 2 जेट प्लेन और 20 डायमंड घड़ियों की क्या जरूरत… मुझे ये सब क्यों चाहिए? मैंने गरीबी देखी है मैं पढ़ने के लिए स्कूल नहीं जा पाया। मै फटे हुए जूते पहनकर फुटबॉल खेलता था, अच्छे कपड़े नही थे, खाने को नही था।
आज मुझे इतना कुछ मिला है तो मैं उसका दिखावा क्यों करूँ बल्कि इसके बजाये मैं उसे अपने लोगों के साथ बांटना चाहता हूं.”यही वजह है कि मैंने अपने देश में स्कूल बनवाए ताकि बच्चे पढ़ सकें, फुटबॉल स्टेडियम बनवाए हैं।’
इस बात को सुनकर हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है,लोग उनकी मिसाल दुनियाभर में दे रहे हैं, क्योंकि अफ्रीकी देश के स्टार फुटबॉलर Sadio Mane अपने फोन को नहीं बल्कि अपने देश के गरीबों को ज्यादा तवज्जो देते हैं और उनकी मदद करने से भी कभी भी पीछे नहीं हटते।
-
ऑटोमोबाइल2 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल3 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
-
बिजनेस3 days ago
Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो
-
नेशनल3 days ago
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को झटका- नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, न EVM और VVPAT का 100 फीसदी मिलान
-
प्रादेशिक3 days ago
बिहार: दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत