अन्तर्राष्ट्रीय
ऐसी क्या गलती थी इस बच्ची की, जो 90 डिग्री मुड़ गई गर्दन, मां-बाप ने भी नहीं करवाया इलाज
इस्लामाबाद। बचपन में शरारतें कौन नहीं करता? और उन शरारतों की वजह से चोट भी सभी को लगती है। लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी चोटें उम्र भर के लिए नासूर बन जाती हैं। ऐसा ही हुआ कुछ पाकिस्तान की एक बच्ची के साथ। जिसकी बचपन में लगी चोट की वजह से गर्दन उम्र भर के लिए 90 डिग्री मुड़ गई। इस बच्ची का नाम अफसीन है और ये पाकिस्तान की रहने वाली है। अफसीन के तीन भाई-बहन हैं।
जब अफसीन 8 महीने की थी तभी घर के बाहर खेलते वक्त वो गिर गई थी और उसकी गर्दन में चोट आ गई थी। मामूली चोट समझकर घरवालों ने उसका इलाज नहीं करवाया। अब अफसीन का इलाज होना संभव नहीं हो पा रहा है। इस समय अफसीन की उम्र 9 साल है और उसकी गर्दन 90 डिग्री पर मुड़ी है। यह बच्ची अपनी गर्दन के कारण स्कूल नहीं जा पाती। इसे एक जगह से दूसरे जगह तक जाने में दूसरों के सहारे की जरूरत पड़ती हैं। अफसीन को यह समस्या कई सालों से है। अपनी गर्दन की वजह से वो सीधा देख ही नहीं सकती। अफसीन को लोगों के तानों का शिकार होना पड़ता है। बच्चे उसका मजाक बनाते हैं।
अफसीन के माता-पिता लाचार होकर बस अपनी बेटी को देखते रहते हैं। अफसीन के माता-पिता गरीब हैं किन्तु फिर भी उन्होंने अच्छे से अच्छे डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई अफसीन की गर्दन को सही नहीं कर पाया।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल22 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
-
अन्तर्राष्ट्रीय22 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत