Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रियंका चोपड़ा का शर्मनाक बयान, कहा – बॉलीवुड में हर लड़की को काम सिर्फ इन चीजों पे मिलता हैं…….

Published

on

Loading

आजकल देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे। प्रियंका जब से बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की शोहबत में आई है उनके चाल चलन और बोल पूरी तरह बदल गए हैं। अपनी देसी गर्ल पूरी तरह बदल गयी है। आये दिन प्रियंका के किसी न किसी बात पर विवाद हो जा रहा है और हो भी क्यों न भारतीयों पर अगर उंगली उठेगी तो करारा जवाब मिलेगा।

देखिये न प्रियंका की जुबान फिर से फिसल गई है। और इस बार उन्होंने जो बोला है उससे बॉलीवुड की हर अदाकारा के चरित्र पर सवाल उठ गए हैं। उनके इस बेतुके बोल से पूरा बॉलीवुड नाराज़ है।

हाल में ही प्रियंका का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के लिए जो कहा है, वो बेहद घटिया है। 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान प्रियंका वीडियो जर्नलिस्ट से कह रही हैं- Indian Films is all about hips and boobs.  बता दें कि ये एमी अवॉर्ड्स 2016 में हुए थे। प्रियंका अब इस वीडियो को लेकर ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलर्स इसे प्रियंका की शर्मनाक हरकत बता रहे हैं।

बता दें, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की जा रही थीं। दरअसल, शो के एक एपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकी बताया गया था। जिसके बाद से ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

इस पर प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी लताड़ लगी थी। बाद में प्रियंका ने इस पर माफी मांग ली थी। प्रियंका ने कहा- मैं दुखी और शर्मिंदा हूं कि क्वांटिको के एपिसोड की वजह से भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची। मैं माफी मांगती हूं। मुझे इंडियन होने पर गर्व है।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending