Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमिताभ बच्चन ने घोषित की अपनी वसीयत, 10 अरब की संपत्ति के वारिस अभिषेक नहीं, ये हैं

Published

on

Loading

मुंबई। “कल जब खेल फिर शुरू होगा, तो मोहरे हम वहीँ से उठाएंगे जहां आज रखे हैं”

अमिताभ बच्चन के मुंह से ये डायलॉग निकलने की देर होती थी और शालीन से शालीन लोग भी कुर्सियों पर खड़े होकर सीटियाँ मारने लगते थे। वही जलवा आज भी कायम है। अमिताभ ही एकलौते ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी भूमिकाओं और फिल्मों के चयन को समय के साथ बदल लिया है। इसलिए आज भी उनकी फ़िल्में एक अलग दर्जे की होती हैं। अमिताभ की छवि पारिवारिक रूप से भी काफी सफल है। उन्होंने हमेशा अपने परिवार को बंधे रखा है और कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

समय-समय पर लोग ये सवाल उठाते रहते हैं कि उनकी विशालकाय संपत्ति का वारिस कौन होगा। आपकी जानकारी बढ़ाते हुए बता देते हैं कि अभिताभ बच्चन के नाम से लंदन, दुबई और पेरिस के बैंकों में कुल 19 अकाउंट हैं। जबकि जया बच्चन के पास 26 करोड़ 10 लाख 99 हजार 543 रुपए की ज्वेलरी हैं। अमिताभ के नाम से मुंबई में दो बंगले जलसा और प्रतीक्षा हैं, जिनकी कीमत क्रमश 100 करोड़ और 115 करोड़ रूपए है। इसके साथ अमिताभ बच्चन के पास कुल 10.01 अरब रुपए की संपत्ति है। जिसमें अमिताभ के पास 8.03 अरब रुपए तथा जया बच्चन के नाम से 1.98 अरब रुपए के नाम से संपत्ति है।

साल 2017 में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरे मरने के बाद मेरी संपत्ति अभिषेक और श्वेता में बराबर बांट दी जाए। अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या को संभालते हुए नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार में कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending