Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस टीवी एक्ट्रेस की ज़िंदगी में आया नया प्यार, सुशांत को कर चुकी है डेट

Published

on

Loading

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अपने किरदार अर्चना नाम से खूब फेमस हुईं। तब उस सीरियल में अंकिता के ऑपोज़िट सुशांत थे और दोनों की केमिस्ट्री के दर्शक दीवाने थे। ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान ही सुशांत और अंकिता के बीच अफेयर भी शुरू हुआ। दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और करीब दो साल पहले उनके ब्रेकअप की खबर भी आ गई।

सूत्रों के मुताबिक -फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में कंगना रनौत के साथ काम करने वाली अंकिता का लुक पिछले दिनों सामने आया था। अपनी डेब्यू फिल्म में अंकिता झलकारी बाई का अहम रोल निभा रही हैं। फिलहाल अंकिता ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है जिसके बाद वो क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

अंकिता की लाइफ में भी अब कोई और आ चुका है। खबर है कि अंकिता इन दिनों मुंबई के एक बिज़नसमैन विकी जैन को डेट कर रही हैं। दोनों की नजदीकियां पिछले साल तब बढ़ी थीं जब ये साथ में होली सेलिब्रेशन पार्टी में पहुंचे थे। यहां इनकी क्लोजनेस ‘जस्ट फ्रेंड’ से ज्यादा थी।

अंकिता और विकी जैन दोनों एक ही सोसाइटी में रहते हैं और अक्सर साथ में हैंगआउट करते भी देखे जाते हैं। बता दें, विक्की जैन स्पोर्ट्स रियलिटी एंटरटेनमेंट शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ की मुंबई टीम के को-ओनर हैं।

अंकिता और सुशांत को 2009 में जीटीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड रोल मिला था। 2009 में शुरू हुआ यह शो 2014 में ऑफ-एयर हुआ। इस दौरान दोनों में अफेयर शुरू हुआ। दोनों 6 साल तक लिव-इन में रहे थे।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending