Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

परिणीति के साथ अर्जुन कपूर ने की ये हरकत, कैमरे में कैद हुई बदसलूकी!

Published

on

अर्जुन कपूर

Loading

हाल में ही परिणीति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि पूरी दुनिया को इसका पता चलना चाहिए। इस वीडियो में उनके साथ अर्जुन कपूर भी थे। दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर पर कैमरे के सामने उनके साथ बदसुलूकी करने का आरोप लगाया है।इससे पहले कि आप कुछ और समझें, आपको बता दें कि परिणीति ने अर्जुन के साथ मज़ाक किया है। परिणीति, अर्जुन कपूर के साथ ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसे विपुल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं। इसी की शूटिंग के दौरान ये वीडियो बनाया गया है। वीडियो में फ़िल्म का क्रू एक जहाज पर दिख रहा है और परिणीति एक स्टेप कर रही हैं और बैलेंस करने की कोशिश करती हैं।

पास में खड़े अर्जुन अचानक परिणीति को धक्का दे देते हैं और वो लड़खड़ा जाती हैं। वीडियो में कैमरे से शूट करने वाली लड़की की ज़ोरदार हंसी सुनाई देती है। विपुल शाह भी मुस्कुराने लगते हैं। परिणीति कहती नज़र आती हैं कि यह हमेशा मेरे साथ यही करता है। वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस वीडियो को फॉलोअर्स भी ख़ूब एंजॉय कर रहे हैं और मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं। ‘नमस्ते इंग्लैंड’, नमस्ते लंदन फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है, जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ ने लीड रोल्स निभाये थे।

परिणीति और अर्जुन का ऊपर दिया गया वीडियो दरअसल फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान शूट किया गया है। इस गाने का बजट 5.5 करोड़ का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ट्रैवल सांग है, जिसमें अर्जुन और परिणीति के किरदार को पंजाब से लंदन की यात्रा करते हुए दिखाया जाएगा। यह गाना समंदर के बीचोंबीच फ़िल्माया जा रहा है। गाने में 18-20 लोकेशस दिखायी जाएंगी। इस गाने को जावेद अख़्तर ने लिखा है।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending