Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका नहीं कर पा रही हैं रणवीर सिंह से शादी, वजह है पुराना आशिक रणबीर कपूर!

Published

on

Loading

बॉलीवुड के गलियारे में इस साल फैंस की दिलचस्पी फिल्मों से ज्यादा स्टार्स की शादी में है। सोनम कपूर, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया की शादी के बाद पिछले दिनों खबर सामने आई कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरें यहीं नहीं रुकी बल्कि कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावे किए गए कि अपनी शादी को लेकर रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं।दीपिका और रणवीर सिंह के इस प्यार में एक विलेन की एंट्री हो गयी है और यह विलेन कोई नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर हैं। डेक्कन क्रोनिकल ने दीपिका के दोस्त के हवाले से लिखा है कि दीपिका अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की वजह से रणवीर सिंह से शादी नहीं कर पा रही हैं।अब आप यही सोच रहे हैं न कि इन दोनों की ज़िंदगी में रणबीर कपूर क्या कर रहे हैं तो आपको बता दें रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका अब किसी से भी कमिटमेंट करने में डर रही है। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका बुरी तरह से टूट गई थी और अब वह अपनी शादी को लेकर काफी सोच विचार कर रही हैं।रिपोर्ट के मुताबिक – एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था। अब एक बार फिर से दीपिका इसी डर की वजह से कमिट करने से डर रही हैं। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन फैंस को दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर एक्साइटमेंट जरूर है।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है। इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending