Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें, विश्व पर्यावरण दिवस पर देश के नेताओं का आग्रह

Published

on

Loading

विश्व पर्यावरण दिवस 2018 #WorldEnvironmentDay आज है। इस बार के पर्यावरण दिवस की थीम ‘बीट प्लास्टिक प्रदूषण’ है, और इस वर्ष भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। इस बार सुबह सुबह ही देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग ढेर सारे लोग जो पर्यावरण की चिंता करते हैं उन्होंने भारत की जनता से आग्रह किया कि स्वच्छ ग्रह के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर हम एक स्वच्छ ग्रह के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इस साल भारत वैश्विक समारोहों की मेजबानी कर रहा है और हमें अपने बच्चों को एक हरित और पर्यावरण अनुकूल विरासत देनी चाहिए।”

उपराष्ट्रपति एम. नायडू ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर जोर देते हुए कहा, “आइए आज विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘बीट प्लास्टिक प्रदूषण’ के आधार पर प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की प्रतिबद्धता जताएं। अब समय आ गया है कि हर शख्स पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, “आइए, मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हमारी भावी पीढ़ियां एक स्वच्छ और हरित ग्रह पर सौहार्द के साथ रहेंगी।”

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से खराब प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया ताकि इससे सतत विकास हो सके।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया।

कांग्रेस ने भी ट्वीट कर पर्यावरण को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, “पृथ्वी हमसे नहीं, बल्कि हम पृथ्वी की वजह से हैं।” (इनपुट आईएएनएस)

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending