ऑफ़बीट
निपाह वायरस : चमगादड़ों को पूजने वाले इस गांव के लोग मांग रहे जान की खैर
पटना के वैशाली जिले का सरसई गांव चमगादड़ों की पूजा के लिए मशहूर था, लेकिन निपाह वायरस की वजह से आज ये गांव चमगादड़ों की वजह से डरा सहमा है। गांव के लोग पहले चमगादड़ों को शुभ मानकर उनकी पूजा करते थे। अब आलम ये है कि इनसे छुटकारा पाने के जतन कर रहे हैं। ग्रामीणों की इस मानसिकता में बदलाव महज पिछले कुछ दिनों के अंदर ही आया है।
हाल ही में चेन्नई में चमगादड़ों से आए निपाह वायरस के चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस खबर के बाद यह गांव चमगादड़ों से इस कदर डरा हुआ है कि ग्रामीण अपने बच्चों को खेलने के लिए घर से बाहर जाने तक से मना कर रहे हैं। गांव के बच्चे 24 घंटे अभिवावकों की निगरानी में रह रहे हैं। उन्हें इस बात का डर सताने लगा है कहीं केरल के बाद बिहार में यह वायरस ना दस्तक दे दे।
निपाह वायरस की खबर लगातार फैलने के बाद गांव के सरपंच आमोद निराला ने ग्रामीणों को जागरूक करने का बीड़ा उठा रखा है। वे लोगों को समझा रहे हैं कि बच्चों को पेड़ से गिरा हुआ फल ना खाने दें। वो लोगों को ताड़ी पीने से भी मना कर रहे हैं। दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में चमगादड़ सैकड़ों सालों से यहां के पेड़ों पर निवास कर रहे हैं।
पहले इन गांववालों की ऐसी मान्यता थी कि इन चमगादड़ों की वजह से इस गांव में कभी कोई गंभीर बीमारी नहीं फैली। अब ये इनसे अपनी ही जान की खैर मनाने लगे हैं।
क्या है निपाह
निपाह एक तरह का संक्रमण फैलाने वाला वायरस है। डब्लयूएचओ के मुताबिक इस वायरस का नैचुरल होस्ट फ्रूट बैट होता है। ये चमगादड़ों के मूत्र लार और शरीर से निकलने वाले द्रव्यों में होता है। केरल में निपाह वायरस से प्रभावित एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इसके साथ राज्य में इस खतरनाक विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल23 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय24 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात