Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में इस वजह से हुई थी चमगादड़ों की मौत, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Published

on

Loading

लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पहले चमगादड़ों की रहस्यमय तरीके से मौत कैसे हुई बात का पता चल गया है। बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चमगादड़ों की मौत की वजह का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी चमगादड़ों की मौत अत्यधिक गर्मी होने कारण ब्रेन हैमरेज से हुई है।

आईवीआरआई के निदेशक डॉक्टर आर के सिंह ने कहा कि मृत चमगादड़ों में कोरोनावायरस या रैबीज के कोई लक्षण नहीं मिले। उन्होंने कहा, “चमगादड़ों में बहुत प्रतिरक्षा क्षमता होती है, जिसके कारण वायरस या बैक्टीरिया का इनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि चमगादड़ वायरस फैला सकते हैं”

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 26 मई को एक आम के बाग में 52 चमगादड़ मृत पाए गए थे और एक दिन बाद बलिया जिले में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत की सूचना मिली। दोनों जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। बलिया में मरने वाले चमगादड़ों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending