Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बड़ी खबर: नवाज ने कबूला- पाकिस्तानी आंतकियों ने दिया था मुंबई हमले को अंजाम

Published

on

Loading

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने यह कबूल किया कि 2008 में मुंबई पर हुए 26/11 के आतंकी हमले को पाकिस्तानी आतंकियों ने ही अंजाम दिया था। डॉन अखबार को शनिवार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात मानी।

भ्रष्टाचार के आरोप में सत्ता से हटाए गए नवाज शरीफ ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान सरकार की मदद से आतंकी सीमा पार करके भारत में पहुंचे थे। बता दें कि पाकिस्तान हमेशा से यह कहता रहा है कि मुंबई आतंकी हमले को नॉन स्टेट एक्टर्स ने अंजाम दिया है, लेकिन उसकी सरकार की कोई भूमिका नहीं थी लेकिन नवाज शरीफ के इस कबूलनामे ने उसे एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है।

नवाज शरीफ ने कहा, ‘अगर देश में दो या तीन समांतर सरकारें हों, तो देश को नहीं चलाया जा सकता है। इसको रोकना होगा। देश में सिर्फ एक ही सरकार हो, जो संवैधानिक प्रक्रिया से चुनी गई हो।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पाकिस्तान में आतंकी संगठन सक्रिय हैं। क्या हमें उन्हें सीमा पार करने और मुंबई में 150 लोगों की हत्या करने की इजाजत दे देनी चाहिए? मुझे बताइए?’

शरीफ ने मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, “हम लोग क्यों नहीं मुकदमा पूरा कर सकते हैं?” पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा को इस हमले का जिम्मेदार माना जाता है। शरीफ ने कहा, “यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। यह वही है, जिसके लिए हम संघर्ष कर रहे हैं। (रूस के) राष्ट्रपति पुतिन ने इस बारे में कहा है। (चीन के) राष्ट्रपति जिनपिंग ने इस बारे में कहा है।”

पनामा पेपर मामले में पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय द्वारा सार्वजनिक पद के लिए आजीवन अयोग्य घोषित किए गए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने खुद को अलग-थलग कर लिया है। बलिदान देने के बावजूद, हमारी बात को नहीं माना जा रहा है। अफगानिस्तान की बात मानी जा रही है, लेकिन हमारी नहीं मानी जा रही है. हमें इसे देखना चाहिए।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending