Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

Karnataka Assembly Election 2018 Exit Poll : कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत

Published

on

Loading

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में 222 सीटों के लिए मतदान शनिवार शाम समाप्त हो गया। शाम छह बजे तक करीब 5.06 करोड़ मतदाताओं में से 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “वह बहुत आश्वस्त हैं कि उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी।”

एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं। सात एग्जिट पोल में से पांच में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। सर्वे के आकलन से कहा जा रहा है कि जेडीएस भाजपा और कांग्रेस की राह में रोड़ा अटका सकता है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 224 सीटें हैं और बहुमत के लिए 112 सीटें जरूरी हैं।

रिपब्लिक-जन की बात सर्वे में जहां भाजपा को 114 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को अधिकतम 118 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा एबीपी-सीवोटर, न्यूज एक्स-सीएनएक्स, टाइम्स नाउ-वीएमआर, न्यूज नेशन और इंडिया टीवी-वीएमआर के सर्वे में किसी को भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 97 से 109 सीटें, कांग्रेस को 87 से 99 सीटें, जेडीएस को 21 से 30 सीटें और अन्य को एक से आठ सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में भाजपा को 79-92 सीटें, कांग्रेस को 106-118 सीटें, जेडीएस को 22-30 सीटें और अन्य को एक-चार सीटें मिलने की बात कही गई हैं।

इंडिया टीवी-वीएमआर के सर्वे में भाजपा को 87, कांग्रेस को 97, जेडीएस को 35 और अन्य को तीन सीटें मिलने की बात कही गई हैं।

रिपब्लिक-जन की बात सर्वे में भाजपा को 95-114, कांग्रेस को 73-82, जेडीएस को 32-43 और अन्य को दो-तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।

न्यूज नेशन के सर्वे में भाजपा को 105-109 सीटें, कांग्रेस को 71-75, जेडीएस को 36-40 सीटें और अन्य को तीन-पांच सीटें मिलने की बात कही गई है।

टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में भाजपा को 80-93, कांग्रेस को 90-103 सीटें, जेडीएस को 31-39 सीटें और अन्य को दो-चार सीटें मिलती दिख रही हैं।

न्यूज एक्स-सीएनएक्स के सर्वे में भाजपा को 102-110 सीटें, कांग्रेस को 72-78 सीटें, जेडीएस को 35-39 सीटें और अन्य को तीन-पांच सीटें मिलने की बात कही गई है।

उल्लेखनीय है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 122, जेडीएस को 40 और अन्य के खाते में 22 सीटें आई थीं।

इनपुट आईएएनएस

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending