Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इलाहाबाद में वकील की हत्या, परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी यूपी सरकार

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक वकील की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया,  आक्रोशित वकीलों ने खूब हंगामा काटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारे गए वकील के परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वकीलों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई कर जिम्मेदारी तय करने और जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

वकील की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। वकीलों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं कई क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक घर से न्यायालय जा रहे अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की बाइक सवारों अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending