Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

धूल भरी आंधी से हो सकती हैं खतरनाक बीमारियां

Published

on

Loading

मौसम विभाग ने भारत के कई हिस्सों में धूल भरी तेज़ आधी आने का अलर्ट जारी किया है। हाल ही में राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में करीब 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ आंधी चली थी। इस आंधी में लोगों को कई परेशानियां भी उठानी पड़ी। धूल  भरे तूफान के कारण लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं की धूल भरी आंधी से आपको कैसी कैसी हेल्थ प्रॉबलम्स हो सकती है।

हो सकती है बुखार की परेशानी

धूल भरी आंधी में रहने से आपको बुखार आ सकता है। इसके अलावा आपकी आखों में जलन भी हो सकती है। छींकों का आना और गले में खराश जैसी परेशानी भी हो सकती है। अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत समय न बर्बाद करते हुए डॉक्टर के पास जाइए।

अस्‍थमा होने का बड़ा कारण बन सकती है धूल

ज़्यादा समय तक धूल में रहने से अस्‍थमा की परेशानी भी हो सकती है। धूल के छोटे कण से व्यक्ति को अस्‍थमा का अटैक पड़ने की संभावना रहती है। यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

तेज़ आंधी आने पर बच्चों का रखें सबसे अधिक ख्याल। बच्चों को सबसे पहले होती है खांसी और आंख में जलन की शिकायत।

शरीर के खुले हिस्सों में हो सकती है खुजली

धूल भरी आंधी में रहने से आपको एक्जिमा और खुलजी हो की शिकायत हो सकती है। इससे शरीर की त्वचा लाल पड़ सकती है और उस हिस्से में खुजली बढ़ सकती है।

धूल भरे माहौल में रहने पर हो सकती हैं कई तरह की एलर्जी

धूल भरी आंधी में फंस जाने में यह देखा गया है कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ, जुकाम की शिकायत, आंखों से पानी बहना और आंखें लाल हो जाना जैसी समस्या हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें आंधी आने पर घर से बाहर न निकलें। आंधी में फंस जाने से चेहरे पर रुमाल या फिर कोई कपड़ा बांद लें। चश्मा ज़रूर लगाएं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending