Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ऐसे लेटने से बचें, नहीं तो लगाना पड़ सकता है अस्पताल का चक्कर

Published

on

Loading

अक्सर यह देखा जाता है कि लोग सोते समय खूब करवट बदलते हैं और कभी कभी तो लोग बेड के एक कोने में सोते हुए दूसरे कोने तक पहुंच जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सोते हुए गलत पोश्चर में सोना आपकी सेहत के लिए महंगा पड़ सकता है।

डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार हर दिन व्यक्ति को छह से सात घंटे ज़रूर सोना चाहिए। इतनी देर तक सोने से  हमारे शरीर की थकावट दूर होती है और मस्तिष्क सही तरीके से काम करता है। अगर आप रोज़ सात से आठ घंटे भी सोते हैं,तो आप सप्ताह में करीब 64 घंटे सोने में बिताते हैं।

सोते समय आपको अपनी स्लीपिंग पोजीशन पर भी ध्यान देना ज़रूरी है, क्योंकि कई बार शरीर में होने वाले कुछ दर्द केवल गलत तरह की पोजीशन में सोने के कारण होते हैं।

पेट के बल सोने से , सही तरीके से नहीं हो पाता बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन।

गलत तरह की पोजीशन में सोने से कई बार शरीर में भयंकर कमर दर्द हो सकता है। यह दर्द लंबे समय तक बना रह सकता है। इसके अलावा यह भी ध्यान दें कि पेट के बल आप कम से कम सोएं। पेट के बल सोने से अापकी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। साथ ही इस पोजिशन से बॉडी पॉश्चर नेचुरल तरीके से नहीं रह पाता है, जिससे कई बॉडी पेन होने लगता है।

गलत पोज़ीशन में सोने से लोगों में चिड़चिड़ापन, काम में ध्यान न लगना,बातें याद न रहना जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

तो अगली बार जब भी आप सोने जाइए, तो पेट के बल लेटने से ज़रूर बचिए। इसके अलावा कोशिश करिए कि आप पीठ के बल सीधी अवस्था में लेट कर सोएं।

नेशनल

BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मनीष कश्यप के साथ उनकी मां भी दिल्ली गईं थीं जहां उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन किया है। उनकी माता जी उपस्थित हैं। मनीष कश्यप ने जनता के सरोकार को उठाया है। हमेशा मोदी जी समर्थन में बात की, लेकिन कुछ दलों ने उनको बहुत दुख दिया। इनका हमेशा बीजेपी ने साथ दिया है। वहीं, इसको लेकर मनीष कश्यप ने कहा, ‘मैं जेल में था तो मेरी मां लड़ रही थीं।’ मेरी मां को पता है किसने-किसने साथ दिया है। मां ने कहा कि मनोज भैया की बात नहीं काटनी है। उन्होंने कहा कि बिहार को मजबूत करना है। भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा।

बता दें कि मनीष कश्यप को लेकर बुधवार शाम से ही सियासी अटकलें तेज हो गई थीं। इन अटकलों को तब बल मिल गया जब मनीष कश्यप ने सुबह में मां के साथ एक भावुक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में मनीष कश्यप ने लिखा था कि बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी नजर आई। मां खुश हैं तो सब कुछ एकदम सही हो जाएगा।

आपको बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिमी चंपारण के मझौलिया प्रखंड के महनवा डुमरी गांव के रहने वाले हैं। वह भूमिहार जाति से आते हैं। मनीष कश्यप शुरुआती दौर में हिंदू संगठन से जुड़े थे। फिर बाद में वह छात्र संगठन से जुड़ गए और छात्र संगठन में रहते हुए उनके खिलाफ कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई।

Continue Reading

Trending